फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का चापड़ से मर्डर करने के बाद शक्की पति बोला-‘इसका चाल चलन सही नहीं था’ 

Sat, 05 Aug 2017 07:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले से सटे शुक्लागंज इलाके में शुक्रवार को हत्या का बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को चापड़ से वारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद कोतवाली जाकर पुलिस के सामने बोला कि- ‘इसका चाल चलन सही नहीं था’।
विज्ञापन
  
उन्नाव शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली के सीताराम कालोनी के बालू घाट मोड़ के पास आनंद तिवारी पुत्र श्रीनारायण तिवारी, अपनी पत्नी दीपिका (36) व बच्चों के साथ रहता है। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं। श्रीनारायण ने बताया कि आनंद प्राइवेट कंपनी में नौकरी  करता था। सालभर पहले उसकी नौकरी छूट गई। परिवार पालने के लिए बहू दीपिका कानपुर में एक जगह खाना बनाने लगी। गुरुवार रात आनंद व दीपिका में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
    इस पर श्रीनारायण कमरे में आए और दोनोें को समझा बुझा कर बगल के कमरे में सोने चले गए। देर रात बहू की चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचे। दीपिका बेड पर लहूलुहान पड़ी तड़प रही थी। आनंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने एक न सुनी। शोर सुनकर जागे बच्चों को धक्का देकर भागा निकला। पुलिस पूछताछ में आनंद ने पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात कही, जबकि श्रीनारायण ने इससे इनकार किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल की। दीवार पर लगे खून के छींटे और बिस्तर पर पड़े खून का सैंपल लिया। कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के भाई विमल कुमार शुक्ला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, मां का साया उठने से बेटी खुशी, परी और बेटा ऐश्वर्य का बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें