फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर बिगड़ी बात, भाई ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 05 Jan 2018 01:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जमीन को लेकर बिगड़ी बात में एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन


हत्या की यह वारदात राजस्थान के डूंगरपुर जिले की है। यहां दो चचेरे भाइयों के बीच लंबे अरसे से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात यह विवाद फिर से गरमा गया। दोनों भाइयों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


इससे तैश में आकर युवक ने अपने 50 वर्षीय भाई भाणजी भगोरा पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। वहीं, गंभीर घायल भाणजी भगोरा को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का केस दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें