ग्रामीणों ने बताया युवक मौजूदा समय में दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। परेशान परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी व उनके परिजनों को थाने ले आई।
हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में थाने के सामने नाबालिग प्रेमिका ने शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने को लेकर जमकर ड्रामा किया। किशोरी का ड्रामा देखकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। माता-पिता के समझाने के बावजूद वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करती रही।
विज्ञापन
ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका अपने प्रेमी के गांव पहुंच गई। वहीं अपनी बेटी का पता लगाते उसके माता-पिता भी पहुंचे। परिजन उसे घर चलने के लिए मनाते रहे, लेकिन किशोरी ने वापस जाने से मना कर प्रेमी के दरवाजे पर ड्रामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया युवक मौजूदा समय में दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। परेशान परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी व उनके परिजनों को थाने ले आई। जहां पुलिस ने माता-पिता से पुत्री को घर ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
थाने के बाहर निकलते ही किशोरी ने फिर ड्रामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लड़की के पिता ने बताया उनकी पुत्री बिना बताए चुपचाप घर से निकल आई है। युवक जो शादीशुदा है। उसके साथ रहने की जिद कर रही है। युवक उनकी बिरादरी का भी नहीं है। बताया ईंट भट्ठे में दोनों परिवार के एक साथ काम करते रहे हैं। कस्बे के लोगों ने जबरन किशोरी को घर भिजवा दिया।