पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में पुल के पास नहर में एक युवती का अर्धनग्न शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर में एक अज्ञात युवती का शव बहते हुए मिर्जापुर पुल के पास आकर अटक गया। राहगीरों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर सकरावा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर नहर से शव को बाहर निकलवाया और पहले तो उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया और फिर उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया।
चौकी इंचार्ज सतीश चंद यादव ने बताया की लड़की की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच में है। वह लाल रंग की छींटदार कुर्ती व सलवार पहने हुए है।शव कई दिन पुराना लग रहा था और कहीं पीछे से बहकर आया है यही वजह है कि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसका चेहरा भी पहचानने में नहीं आ रहा था।