फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता का 'भाई बना दरिंदा', जेल में मिलने जा रही आरोपी की बहन से चलती कार में गैंगरेप

Wed, 25 Jul 2018 08:55 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- बदले की नीयत से मां के सामने ही बेटी की इज्जत की गई तार-तार 
- जेल में बंद बेटे से मिलने जा रही थीं, झांसा दे बैठाया था बोलेरो में  
- दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू
विज्ञापन
बदले की नीयत से मां के सामने ही बेटी की इज्जत की गई तार-तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल पहले बहन से रेप की घटना के बाद बदले नीयत मेेें उसका भाई भी दरिंदा बन बैठा। मंगलवार को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर जेल में बंद आरोपी की बहन की इज्जत उसकी मां के सामने ही चलती बोलेरो में तार-तार कर दी। फिर दोनों को रास्ते में फेंककर सभी भाग निकले। बोलेरो में चार लोग थे। इन लोगों ने किशोरी को भाई से मुलाकात के लिए जेल जाते समय रास्ते में मां सहित उठा लिया था। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कन्नौज ठठिया थाने के एक गांव में 17 मई 2016 को युवती से दुष्कर्म की घटना हुई थी। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 

मंगलवार को उससे मुलाकात करने मां और 15 वर्षीय बहन पैदल अनौगी स्थित जेल जा रही थीं। छोटा भाई बाइक से जा चुका था। प्रतापपुर गांव के सामने एक सफेद बोलेरो मिली। चालक ने जेल गेट तक छोड़ने की बात कह मां-बेटी को बैठा लिया। आगे चलने पर दो अन्य युवक बोलेरो में बैठ गए। मां-बेटी कुछ समय पातीं, इससे पहले ही एक युवक ने तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। चालक ने भी बोलेरो की रफ्तार बढ़ा दी। चलती गाड़ी में मां के सामने ही दोनों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ गई तो दुष्कर्मी मां और बेटी को अनौगी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास फेंककर भाग गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

लड़की की हालत गंभीर

जेल में बंद बेटे से मिलने जा रही थीं, झांसा दे बैठाया था बोलेरो में
मां ने जेल के बाहर खड़े छोटे बेटे को फोन कर घटना की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में एसपी किरीट कुमार राठोड़, सीओ श्रीकांत प्रजापति, गुरसहायगंज थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ आ गए। एसपी ने किशोरी को गुरसहायगंज सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने बताया कि किशोरी से गैंगरेप का मुख्य आरोपी उस युवती का भाई है जिसके साथ 2016 में दुष्कर्म हुआ था। आरोपियों की  तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें