फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मिठाई विक्रेता की दुकान पर हुई फायरिंग, गुस्साए व्यापारियों ने कोतवाली घेरी, दो गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 02:41 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मिठाई विक्रेता की दुकान पर हुई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में शहर के ब्लॉक गेट स्थित बालाजी स्वीट हाउस पर गुरुवार दोपहर चार बाइकों पर सवार होकर आए सात-आठ अपराधियों ने एक के बाद एक लगभग आठ राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को भी लग नहीं पाई। 
विज्ञापन


अपराधी फायरिंग करने के बाद खुलेआम असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। अचानक हुई गोलीबारी की घटना से आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

सरेआम मिठाई विक्रेता पर हुई फायरिंग को लेकर भारी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश जताया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम ने दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें