फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बेकाबू थार ने बाइक को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 13 Nov 2026 12:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बेकाबू थार गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भागने की फिराक में थार चालक बाइक और युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हुआ। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम घघौली (रमवां) निवासी सूरजभान पुत्र सतपाल अपने साथी ज्ञानेंद्र पुत्र बालकरण निवासी बसावनपुर के साथ पल्सर बाइक से थरियांव थाने के बरईखुर्द अंबापुर जा रहे थे।

विज्ञापन

अंबापुर के पास थार गाड़ी की साइड टक्कर से बाइक सवार हाईवे पर गिरे। इसी दौरान बाइक समेत एक युवक को थार सवार कुचलकर भागने का प्रयास किया। थार में बाइक और चालक फंस गए। करीब 20 मीटर तक थार सवार घसीटते ले गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर सूरजभान को मृत पाया। वहीं, दूसरे घायल ज्ञानेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें