फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मिला युवती का शव: पुलिस मुख्यालय से चंद कदम दूर खून से सना पड़ा था, हाथ पर लिखा है ‘शिखा’

Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

युवती के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका है कि हमलावर ने पत्थर से वार कर उसकी हत्या की होगी। पुलिस को माैके से एक पत्थर भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में शामिल सेक्टर-10 में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्रीन बेल्ट में एक युवती का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


युवती के शरीर पर चोटों के निशान मिलने और घटनास्थल से पत्थर बरामद होने के बाद उसकी पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारियों ने भी हत्या की आशंका व्यक्त की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ग्रीन बेल्ट में युवती का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी और जांच टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस को एक पत्थर भी बरामद हुआ। युवती के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका है कि हमलावर ने पत्थर से वार कर उसकी हत्या की होगी। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


हाथ पर लिखा मिला शिखा नाम, पहचान के प्रयास तेज
युवती के हाथ पर ‘शिखा’ नाम लिखा मिला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवती चंडीगढ़ के बाहर की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ युवती की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें