कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दबंग ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिल कर परिवार को डंडों से पीटा। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
छपेड़ा शिवपुरी निवासी अमन निगम ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम अपनी कार को घर के पास बैक कर रहा था। तभी नशे में धुत युवक गालीगलौज करने लगा।
विरोध करने पर उसे पीटा। कुछ देर बाद वह दोबारा अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आया और उसकी मां रंजना, पिता सुरेंद्र कुमार को भी जमकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपी की गुंडई का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय के अनुसार तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।