यूपी के इटावा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इकदिल थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में महिला संग दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म का आरोपी मानिकपुर निवासी विशु अमित कुमार यादव है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।