फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला के घर सुरक्षा बढ़ी

Mon, 27 Feb 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंत्री गायत्री प्रजापति पर है गैंगरेप का आरोप
विज्ञापन
प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के घर सोमवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। पीड़ित महिला चित्रकूट जिले से है। उसके परिजनों के बयान दर्ज करने लखनऊ की पुलिस टीम तो नहीं आई लेकिन जिले की गुप्तचर विभाग व कोतवाली टीम ने वहां जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

चित्रकूट की एक महिला ने प्रदेश के मंत्री पर दो साल तक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के माध्ययम से लखनऊ में दर्ज कराई थी। इसी मामले में सोमवार को लखनऊ पुलिस टीम को यहां बयान दर्ज कराने आना था लेकिन पूरा दिन इंतजार के बाद भी टीम नहीं आई। परिजनों ने बताया कि वादी जिले के बाहर हैं।
    दोपहर को जिले की गुप्तचर विभाग की टीम कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। एलआईयू के इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई है। इस मामले में महिला के घर के पास एक कांस्टेबिल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें