अतिक्रमणकारियोंं को नगर निगम का जरा सी भी खौफ नहीं है। इसका उदाहरण कानपुर के दादानगर में देखने को मिला। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों संग पुलिस कर्मी दादा नगर पुल पर फैले अतिक्रमण को खाली कराने पहुंचे तो स्थानीय लोगो इसका विरोध कर नारेबाजी शुरू कर दी। पथराव की कोशिश भी हुई लेकिन पुलिस की सख्ती देख आक्रोशित लोग थोड़ी देरा बात शांत हो गए।
बता दें दादानगर पुल से सर्विस लेन पर अवैध दुकानदारों ने दुकान खोल रखी हैं। जिसकी वजह से आये दिन वाहन सवारों को यहां से निकलने मेें असुविधा होती है। कभी-कभी इस वजह से भीषण जाम भी लग जाता है। लोगोंं की शिकायत पर जोन 5 के अधिकारी विनय राय के नेतृत्व में बुलडोजर से दुकान हटाने का प्रयास किया तो स्थानीय लोगों ने बुलडोजर से चाभी छीन ली । कर्मचारियोंं संग गाली गलौज करने लगे। स्थिति तब और नाजुक हो गई जब महिलाए भी विरोध प्रदर्शन मेंं शामिल हो गई। नगर निगम ने 15 दिन पहले इसकी चेतावनी दी थी कि अराजकता को हटा लिया जाए अन्यथा इसे जबरन हटाया जाएगा। लेकिन लोगों ने अल्टीमेटम को कुछ नहीं समझा और अतिक्रमण जमाये बैठे रहे।