यूपी के कानपुर देहात में आज उस समय सनसनी फैल गई। जब मुगल रोड़ के किनारे झाड़ियों में दो युवकों के रक्त रंजित शव पड़े मिले। जिसकी सूचना से लोगो का हुजूम लग गया। दोनो युवकों की हत्या कर शव फेके जाने की आंशका जताई जा रही हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच जांच में जुट गये। साथ ही पुलिस दोनो युवकों की शिनाख्त में लग गई हैं।
कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के जाहंगीरपुर गांव में पास मुगल रोड के किनारे झाड़ियों में दो युवकों के रक्त रंजित शव मिले। दोनो युवकों के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किये जाने के निशान होने के चलते दोनो युवकों की हत्या कर शव फेके जाने की आंशका जताई जा रही हैं। वहीं मुगल रोड़ के किनारे दो युवकों की हत्या कर शव फेके जाने की सूचना पर लोगो की भीड़ मौके पर लग गई। वहीं सूचना पर पुलिस आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच जांच में जुट गई हैं। पुलिस दोनो युवकों की शिनाख्त के साथ ही हत्यारों की तलाश में लग गई हैं। लेकिन दोनो युवकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई हैं।