फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घर पर अक्सर आते थे अजनबी लोग, तभी तो मैने पत्नी और उसके बेटे को काट डाला’ 

Wed, 12 Jul 2017 04:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मां बेटे की फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर देहात में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और 5 साल के बच्चे को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

मंगलवार को भी विवाद हुआ था

डेमो पिक
कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर ब्राहम्णान गांव निवासी संतोष शर्मा की पहली पत्नी कौशल्या देवी की 2010 में बीमारी से हो गई थी। इसके बाद 4 नवंबर 2016 को उसने दूसरी शादी मूसानगर निवासी रश्मि (32) से की। रश्मि तलाकशुदा थी, उसका एक बेटा भी था। संतोष से शादी के बाद वह अपने बच्चे यश (5) को लेकर सनिहापुर ब्राहम्णान गांव में रहने लगी। इसी दौरान संतोष को शक हो गया कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। इस बात पर दोनों में विवाद भी हुआ।

डेमो पिक
संतोष ने पुलिस को बताया कि घर पर अपरिचित लोग आते थे, विरोध करने पर पत्नी झगड़ा करती थी। मोबाइल पर भी अपरिचितों से बात करती थी। मंगलवार को भी इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद उसने हसिए से वार कर रश्मि की हत्या कर दी। बाद में वहां पहुंचे उसके बेटे यश को भी मौत के घाट उतार दिया।
 
विज्ञापन

डेमो पिक
एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि अवैध संबंध के शक में पत्नी और सौतेले बेटे की हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने घटना के बाबत ग्रामीणों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें