कानपुर मेडिकल कॉलेज के एक फेमस डॉक्टर पर अश्लील बातें करने का आरोप महिला कर्मचारी ने लगाया है। महिला ने स्वरूप नगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर भी दी है।
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज के एक डिपार्टमेंट में काम करने वाली युवती ने स्वरूपनगर थाने में एक डॉक्टर के खिलाफ अश्लील बातचीत के अलावा, गालीगलौज और धमाकने का आरोप भी लगाया है। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताय कि तहरीर ले ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी महिला मेडिकल कॉलेज के एक डिपार्टमेंट में काम करती है। युवती का आरोप है कि डॉक्टर मोबाइल पर उससे अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकाता है।