फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, कुख्यात डकैत की दहशत से गांव में ‘सनसनी का सन्नाटा’

Thu, 18 May 2017 01:13 AM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
चित्रकूट में सनसनी
बुंदेलखंड में डाकुओं का खौक इस कदर फैला है कि पूरे गांव में ‘सनसनी का सन्नाटा’ पसरा हुआ है। पूरी बारात लूटने से दहशत में आये गांववाले घर के बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
चित्रकूट में सनसनी
गांव में चारों ओर पीएससी तैनात कर दी गई है लेकिन फिर भी ग्रामीणों को पुलिसवालों पर भरोसा नहीं है। आखिर इसकी वजह भी बड़ी है।  
 
विज्ञापन

3 of 10
टूटे पड़े गाड़ियों के शीशे
टूटे पड़े गाड़ियों के शीशे
चित्रकूट में कानून नहीं केवल ‘जंगलराज’ है। एक के बाद एक डाकू दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। बड़े-बड़े दावे करने वाली पुलिस हाथों में बस ‘चूड़ियां खनका’ रही है।

4 of 10
बारात वाले घर में कुछ भी बोलने से डर रहीं औरतें
कुछ भी बोलने से डर रहीं औरतें
मानिकपुर के लक्ष्मणपुर गांव में मंगलवार को देर रात असलहों से लैस बबुली कोल गैंग के डकैतों ने जनवासे की घेराबंदी कर 30 बारातियों को असलहों की बटों, लात-घूंसों व लाठियों से अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 10
मानिकपुर की ओर नहीं आ रहीं गाड़ियां
दूर-दूर तक कोई नहीं दिख रहा
मंगलवार तड़के डकैत आधा दर्जन से अधिक मोबाइल और बारातियों के पास मौजूद लगभग एक लाख रुपये भी लूटकर जंगल की ओर भाग गए। 
विज्ञापन

6 of 10
घरों में दुबके लोग
ग्रामीण घरों में दुबके
सूचना के बावजूद पुलिस घटना के लगभग ढाई घंटे बाद पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था।
 
विज्ञापन

7 of 10
जैसा का तैसा पड़ा मंडप का सामान
अस्त व्यस्त पड़ा मंडप का सामान
चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शनिवार को ही गोप्पा गैंग ने प्रधानपति को अगवा कर एक लाख की फिरौती या रायफल मांगी थी। जैसे-तैसे उसने 25 हजार रुपये देकर जान बचाई थी। 

8 of 10
बारातियों की क्षतिग्रस्त गाड़ी
डाकुओँ ने तोड़ दीं बारात में आईं कई गाड़ियां
थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र गौरी रैदास की पुत्री दीपा की शादी के लिए मलहेटा राठ हमीरपुर से जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र रामचरण की बारात सोमवार की रात को आई थी। रात लगभग दो बजे सात लाख का इनामी डाकू बबुली कोल गैंग लगभग एक दर्जन सदस्यों के साथ वहां से गुजरा था और सबको लूट लिया। 

9 of 10
टूटी पड़ी कुर्सियां
फायरिंग से टूटी कुर्सियां
डकैतों ने पूरे जनवासे को घेरकर हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। डकैतों ने बारातियों को पकड़-पकड़कर असलहों की बटों से पीटना शुरू किया। कुछ ने विरोध कर भागना चाहा तो डकैतों ने सबको पकड़कर जमकर पीटा था।
विज्ञापन

10 of 10
केवल जानवर ही दिख रहे इंसान गायब
दूर-दूर तक इक्का-दुक्का जानवर ही दिख रहे इंसान ‘गायब’
गांव के चारों ओर पीएसी तैनात है। उधर बबुली कोल गैंग को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिशें दी जा रही हैं। लेकिन ये गांव वाले भी जानते हैं कि इनामी डकैत बबुली को पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें