फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

'निर्भया' कांड: 'इतनी बेहरमी नहीं देखी, मुंह से गले तक का पूरा हिस्सा गायब था'

Wed, 17 May 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
1 of 13
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
रोहतक की निर्भया ने क्या-क्या नहीं सहा, इतने बेहरम तो जानवर भी नहीं होते। रूह कंपा देने वाली इस घटना की कई और बड़ी बातें अब सामने आई हैं...

2 of 13
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
हरियाणा के रोहतक ज़िले में जिस 22 साल की युवती का क्षत-विक्षत शव मिला था उसे 'कम से कम एक दिन से जानवर खा रहे थे'।

3 of 13
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
हरियाणा के मेडिको-लीगल एडवाइज़र और पीजीआई रोहतक के फ़ोरेंसिक प्रमुख ने बताया है कि "लगभग 15% से ज़्यादा शरीर और मांस को जानवर खा चुके थे और मुँह से गले तक का पूरा हिस्सा ग़ायब था।"

4 of 13
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
डॉक्टर एसके धत्तरवाल ने कहा कि, "पोस्टमॉर्टम में पता चला कि सांस की नली और पेट से लेकर पैरों तक पर जानवरों के पंजों और दांतों के निशान मिले हैं।

5 of 13
rohtak rape
मृत युवती के पेट में मौजूद खाने की फ़ोरेंसिक जांच करने पर पता चलता है कि उसे खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला कर दिया गया था।" 
विज्ञापन

6 of 13
rohtak rape
पीजीआई के फ़ोरेंसिक प्रमुख एसके धत्तरवाल के मुताबिक़, "युवती की मौत किसी भारी चीज़ के प्रहार से हुई है क्योंकि पोस्टमॉर्टम में साफ़ पता चलता है कि उसके सर की पांच हड्डियां चकनाचूर हो चुकी हैं।

7 of 13
Rohtak gang rape
गुप्तांगों पर गहरी चोटों के निशान हैं और इतने ज़्यादा हैं कि साफ़ दिखता है कि सामूहिक सेक्शुअल असॉल्ट हुआ है। पूरी पुष्टि के लिए विसेरा जांच की रिपोर्ट कुछ दिन में आ जाएगी"।

8 of 13
rohtak rape
उधर, पता चला है कि युवती के साथ हैवानियत करने का आरोपियों को कोई पछतावा नहीं है। पता चला है कि वे एक और मर्डर करने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए वह शराब के ठेके पर काम करने वाले अपने एक दोस्त से असलहा तक लेने के लिए आए थे, लेकिन दोस्त को आरोपियों की बातों पर यकीन नहीं हुआ। वह मान जाए, इसके लिए आरोपी उसे शव दिखाने के लिए घटना स्थल रोहतक तक लेकर गए।

9 of 13
रोहतक गैंगरेप
युवती का शव देखने के बाद आरोपियों के दोस्त को अच्छा नहीं लगा। वहां से लौटने के बाद उसने एक सीनियर पुलिस ऑफिसर को सारी कहानी बता दी। उसने बताया कि सुमित मृतक युवती के काफी दिन से पीछे पड़ा था। 9 मई को घटना वाले दिन आरोपियों ने पहले युवती को कार में दिनभर घुमाया, उसके बाद उसके साथ रेप किया और झगड़े के कारण गुस्से में आकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

 

10 of 13
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
हत्या के बाद शव रोहतक की पार्श्वनाथ कॉलोनी में फेंक आए। दस मई को वह शराब ठेके पर काम करने वाले अपने दोस्त से मिले। दोस्त ने उनसे उस युवती के बारे में पूछा तो आरोपियों ने जवाब दिया कि हमने उसका काम तमाम कर दिया। ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। अब हमें असलहा चाहिए एक और का काम तमाम करना है। इस बात पर दोस्त को यकीन नहीं हुआ।

11 of 13
rohtak rape
दोस्त ने बताया कि तुम लोगों की इतनी हिम्मत नहीं कि इस तरह का काम कर सको। उसे विश्वास दिलाने के लिए आरोपी उसे रोहतक लेकर गए तो वहां क्षत -विक्षत शव देखकर आरोपियों के दोस्त के रौंगटे खड़े हो गए। उसने अपने दोस्तों से कहा कि तुम लोगों ने यह अच्छा नहीं किया। इसके बाद तीनों सोनीपत लौट आए। फिर इसी दोस्त ने एक पुलिसकर्मी के जरिए से पूरा मामला खोल दिया।

12 of 13
Rohtak gang rape
दोस्त से सारी कहानी जानने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सुमित के पास से हथियार भी बरामद हुए। लड़की की मां किडनैप की शिकायत दे चुकी थी, इसलिए पुलिस लड़की की फैमिली को लेकर रोहतक पहुंची, तब तक रोहतक पुलिस अज्ञात का शव समझकर इसे पोस्टमार्टम हाउस ले जा चुकी थी। यहां पर फैमिली वालों ने कपड़ों से बेटी के शव की पहचान की।
विज्ञापन

13 of 13
rohtak rape
दरिंदगी के इस मामले में सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने डीजीपी को जहां निर्देश दिए हैं, वहीं मामले से जुड़े हर पुख्ता सुबूत को संजीदगी से जुटाने को भी कहा है। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी। सीएम ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। इस तरह की घटनाएं समाज पर कलंक है।
Next
AU ऐप में पढ़ें