फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व उसके साथी ने प्रधानाध्यापक को स्कूल में जमकर पीटा, पुलिस हिरासत में आरोपी

Tue, 10 Sep 2019 01:08 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में सोमवार को प्रधानाध्यापक से मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहां अछल्दा ब्लॉक के एली गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक श्रीपद दुबे का आरोप है प्रधान राकेश सिंह चौहान और उसके साथी अवधेश ने मारपीट की है।
विज्ञापन


साथ ही 12300 रुपए और एक सोने की चेन छीनकर भाग निकले। स्कूल के अध्यापकों ने प्रधान की दबंगई का विरोध करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।
Trending Videos
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही बिधूना कोतवाली पुलिस और रुरुगंज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रधान और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि प्रधान प्राथमिक पाठशाला परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करा रहा है।

इसमें प्रधान का साथी अवधेश रोज आकर रसोई घर में बैठ जाता है, बच्चों के खाने में कुछ मिलाने की कोशिश करता है, जिस पर सोमवार को उन्होंने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की तो प्रधान और उसके साथी ने उसे मिलकर पीट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें