कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गांव में किसी बात को लेकर बेटे व पिता में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की बेटे ने पिता से मारपीट कर दी। जिसके बाद पिता की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पिता शान मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गांव में हत्या की चर्चाएं तेज हैं। अभी तक मामले की तहरीर पीड़ित परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।