फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ढाबा गिराने पहुंचे अफसरों को सपाइयों ने खदेड़ा, एक घंटे तक होती रही नोकझोंक-धक्कामुक्की

Wed, 31 Mar 2021 09:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

- अफसर बिना कार्रवाई ही लौट गए 
- तालाब की जमीन पर बनाया गया है ढाबा: एसडीएम 
विज्ञापन
अधिकारियों और सपा नेताओं के बीच धक्कामुक्की का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सरायमीरा में चर्चित ढाबे को गिराने बुधवार को पहुंची अधिकारियों की टीम को सपा विधायक समेत भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पहुंचकर खदेड़ दिया। सपा नेताओं ने सत्ता पक्ष के लोगों के इशारे पर ढाबा गिराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब एक घंटे तक अधिकारियों और सपा नेताओं के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर अफसरों को बगैर कार्रवाई के लौटना पड़ा। बुधवार दोपहर करीब दो बजे एसडीएम गौरव कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ सरायमीरा में जीटी रोड पर संचालित साईं ढाबे को जेसीबी से गिराने पहुंचे।

एसडीएम ने ढाबा संचालक मनीष चतुर्वेदी को बताया कि ढाबा तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बना है। तहसीलदार के न्यायालय से धारा 67 के तहत तत्काल कब्जा मुक्त का आदेश हुआ है।  इसकी जानकारी पर सपा से सदर विधायक अनिल दोहरे, सपा नेता नवाब सिंह यादव, संजय दुबे और नीलू यादव समेत कई नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध, प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों से धक्कामुक्की भी हुई। बड़ी संख्या में भीड़ देखकर एसडीएम ने एक दिन में संचालक को स्वयं कब्जा हटा लेने का समय दिया। एसडीएम ने बताया कि तालाब की जमीन पर कब्जा कर अवैध ढंग से ढाबा का निर्माण किया गया है। कब्जा हटवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें