फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही लोगों को लूट लेते थे ये बदमाश

Sat, 01 Oct 2016 09:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चेन स्नेचर्स गैंग पुलिस की गिरफ्तर में आया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महंगी स्पोर्ट्स बाइकों से धूम मचाकर साथियों के साथ चेन स्नेचिंग करके जिंदगी का मजा लूटने वाला दरोगा का बेटा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। गिरोह में शामिल सभी सदस्य कीमती बाइकों से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इन सभी के खिलाफ चकेरी और कर्नलगंज में लूट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

चकेरी पुलिस ने चेन व पर्स लूटने वाले बाबूपुरवा बाइकर्स गैंग के चार बदमाशों को पकड़ा है। इनकेदो साथी अभी भी फरार हैं। एसपी पूर्वी सोमेन वर्मा ने बताया कि सभी बदमाशों के पास पांच मंहगी स्पोर्ट्स बाइकें  हैं, जिनकी कीमत ही करीब पांच लाख के आसपास है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई चार चेनें, तमंचे, चाकू के अलावा तीन बाइकें भी मिली हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने बाबूपुरवा निवासी लुटेरों अमित सिंह, अमित राय, सनी और मोहम्मद सलमान को पकड़ा है। शाहरूख और अरशद फरार है। अमित राय गैंग का सरगना है।
शाहरुख की बाइक सवा दो लाख की
फरार शाहरुख के पास केटीएम ड्यूक बाइक है, जिसकी कीमत साव दो लाख के आसपास है। पकड़ी गई तीन बाइकों में दो पल्सर 220 सीसी की हैं, जिनकी कीमत भी दो लाख के आसपास है।
विज्ञापन

कोई दरोगा तो कोई पंचर वाले का बेटा
मंहगी बाइक रखने वाले लुटेरों में अमित सिंह कन्नौज में तैनात दरोगा का बेटा बताया जा रहा है तो वहीं फरार अरशद के पिता पंचर बनाते हैं। अरशद के पास भी आर वन-05 बाइक है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख के आसपास है।
विज्ञापन

सोना गलाते हुए बनाया गैंग
सरगना अमित राय ज्वैलर्स का बेटा है। अमित के मुताबिक वह लूट की चेन गला देता था। इसी हुनर ने उसे गैंग का लीडर भी बना दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें