फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बरपाता रहा डाकू बबुली कोल गैंग ‘चूड़ियां खनकाती’ रही पुलिस

Wed, 17 May 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चित्रकूट में बबुली कोल गैंग ने किया बारात पर हमला
विज्ञापन
बुंदेलखंड के चित्रकूट में कानून नहीं केवल ‘जंगलराज’ है। एक के बाद एक डाकू दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। बड़े-बड़े दावे करने वाली पुलिस हाथों में बस ‘चूड़ियां खनका’ रही है। मानिकपुर के लक्ष्मणपुर गांव में देर रात असलहों से लैस बबुली कोल गैंग के डकैतों ने जनवासे की घेराबंदी कर 30 बारातियों को असलहों की बटों, लात-घूंसों व लाठियों से अधमरा कर दिया। डकैत आधा दर्जन से अधिक मोबाइल और बारातियों के पास मौजूद लगभग एक लाख रुपये भी लूटकर जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन
  सूचना के बावजूद पुलिस घटना के लगभग ढाई घंटे बाद पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शनिवार को ही गोप्पा गैंग ने प्रधानपति को अगवा कर एक लाख की फिरौती या रायफल मांगी थी। जैसे-तैसे उसने 25 हजार रुपये देकर जान बचाई थी। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र गौरी रैदास की पुत्री दीपा की शादी के लिए मलहेटा राठ हमीरपुर से जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र रामचरण की बारात सोमवार की रात को आई थी। रात लगभग दो बजे सात लाख का इनामी डाकू बबुली कोल गैंग लगभग एक दर्जन सदस्यों के साथ वहां से गुजरा। डकैतों ने पूरे जनवासे को घेरकर हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। डकैतों ने बारातियों को पकड़-पकड़कर असलहों की बटों से पीटना शुरू किया। कुछ ने विरोध कर भागना चाहा तो डकैतों ने सबको पकड़कर जमकर पीटा।  

डकैतों की पिटाई से दो बारातियों की हालत बेहद नाजुक

डकैतों के हमले से क्षतिग्रस्त दूल्हा-दुल्हन की कार
डकैतों ने बारातियों के कपड़े, मोबाइल, घड़ी, जूते  और रुपये लूटकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए 15 से ज्यादा बारातियों को बंदूखो की बटो से बेरहमी से पीटा। वहीं बस चालक के पास से नगदी लेने के बाद वाहनों को भी तोड़ दिया। डकैतों की दहशत सुबह करीब 4:30 तक जारी रही। मारपीट, फायरिंग और लूटपाट के बाद डकैत जंगल की ओर चले गए। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मानिकपुर थाना प्रभारी अजय सिंह ने घायल बारातियो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा है।   जहां पर डॉक्टरों द्वारा गंभीर रूप से घायल राजू (20) पुत्र खेमचंद्र निवासी मलेहटा थाना मझगवां राठ, गनपत सिंह 70 वर्ष पुत्र स्व0 झम्मन ग्राम चिरवारी थाना आलीपुर बड़ा गांव जिला छतरपुर मध्य प्रदेश, जयराम (35)  पुत्र धन्नी निवासी छिचारा थाना महोबा, रामप्रकाश (20) पुत्र बरदानी ग्राम छेड़ी थाना रिवार जिला हमीरपुर, हरिराम (55) पुत्र श्रवन, मान सिंह, फूलतु (30), लखन (35) का इलाज किया जा रहा। हालत जिंताजनक होने पर प्राथमिक इलाज के बाद धूराम (60) पुत्र धानु ग्राम मलेहटा थाना मझगवां राठ व हीरालाल (65) पुत्र गोटानी मलेहटा को एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से जिले की फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी दस्यू गिरोह का पीछा कर रही है। ये वारदात किस डाकू गैंग ने की ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

 
विज्ञापन

गांव में पीएसी के जवान तैनात

बबुली कोल गैंग की दहशत बरकरार
मारपीट के दौरान डकैतों ने सभी बारातियों से मोबाइल व जेब में रखी नगदी, सोने-चांदी की चेन लूट ली। इसके बाद धमकी देता हुआ गैंग जंगल की ओर भाग निकला। डकैतों के भागने पर पहुंचे कन्या पक्ष के लोगाें ने 100 यूपी और थाने में सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार लगभग ढाई घंटे बाद पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह, मानिकपुर थानाध्यक्ष अजय सिंह, यूपी 100 और पांच एंबुलेंस वाहन घटनास्थल पहुंचे।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार धावा बोलकर फायरिंग करने व लूट करने वाला डाकू बबुली कोल गैंग ही था। गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्रामीणों के साथ दुल्हन के पिता को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। बारातियों को सुरक्षित गांव के बाहर भेजा गया और गांव में पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें