फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दबंगों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, 35 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Wed, 25 Aug 2021 01:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दबंगों ने युवक की बाइक भी ईंटों से कुचल दी। एक राहगीर मारपीट का वीडियो बनाने लगा तो दबंगों ने उसे भी दबोच लिया और मोबाइल लूटने के बाद उसे भी बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
दबंगों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बर्रा में बीच सड़क पर दबंगों का तांडव देखने को मिला। यहां 40 से ज्यादा लड़कों का एक झुंड बाइक सवार युवक पर टूट पड़ा। दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान उस पर कभी ईंट से हमला हुआ तो कभी डंडे बरसाए गए।

विज्ञापन


दबंगों ने युवक की बाइक भी ईंटों से कुचल दी। एक राहगीर मारपीट का वीडियो बनाने लगा तो दबंगों ने उसे भी दबोच लिया और मोबाइल लूटने के बाद उसे भी बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उसे बुधवार सुबह तक होश नहीं आया। बर्रा पुलिस 35 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दबंगों की तलाश में जुट गई है। हालांकि मारपीट की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसे पुरानी रंजिश मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें