फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म जीत का 'सनी देओल बन गया मुक्ता', तस्वीर शेयर कर बोला-'शादी में लाशें बिछा दूंगा लाशें'

Wed, 11 Jul 2018 07:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट मुक्ता की फोटो। 
विज्ञापन
यूपी के उरई जिले में फिल्म 'जीत' के सनी देओल की तरह ही एक हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने लड़की के होने वाले ससुरालियों को सोशल मीडिया पर धमकी दी। आरोपी ने लड़के के घरवालों से कहा कि 'लड़की सिर्फ उसकी है और उसकी ही रहेगी। अगर बेटे की बारात लेकर गांव आए तो लड़की वालों के दरवाजे पर ही बारातियों की लाशें बिछी दिखाई देंगी।' इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी और अपने साथी की तमंचे के साथ फोटो भी पोस्ट की है। इसके बाद से ही दहशत में आए लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसकी शिकायत लेकर मंगलवार को लड़की वाले थाने पहुंचे और फोटो व धमकी दिखाई तो भी पुलिस ने जांच की बात कहकर टरका दिया। वहीं एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया में ऐसा पोस्ट करना ही अपराध है, लिहाजा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   

 

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर जागे का बेटा मुक्ता उसकी बेटी के पीछे पड़ा

सोशल मीडिया पर पोस्ट मुक्ता की फोटो। 
उरई (जालौन) कदौरा थाना क्षेेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी फतेहपुर में तय की है। इसी साल अक्टूबर में बेटी की बारात आनी थी। बीते कई दिनों से क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर जागे का बेटा मुक्ता उसकी बेटी के पीछे पड़ा है। इस कारण बेटी का घर से निकलना भी बंद करा रखा है। पता नहीं कैसे जागे को बेटी की शादी की भनक लग गई। उसने अपने साथी संजय कोरी के साथ मिलकर बेटी के होने वाले ससुरालियों को गलत संदेश भेजने शुरू कर दिए। इसमें उसने होने वाले ससुरालियों से शादी तोड़ने की बात कही है और बात न मानने व बारात लेकर आने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। धमकी से डरे सहमे ससुरालियों ने आखिरकार रिश्ता ही तोड़ दिया। इस पर मंगलवार को लड़की वाले सभी पोस्ट लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने पूरी बात सुनने और पोस्ट देखने के बावजूद लड़की वालों को जांच पड़ताल की बात करकर टरका दिया। पिता का कहना है कि यदि मुक्ता ऐसे धमकाता रहा तो उसकी बेटी की शादी जीवन भर नहीं हो पाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पिता पुत्र का पूरे गांव में आतंक है और कई शिकायतों के बाद भी पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं।  
 
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पिता का आज भी गांव में आतंक  

पोस्ट की गई संजय की फोटो। 
जागे के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व ही वे लोग सरकार से मिले प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करवा रहे थे तभी हिस्ट्रीशीटर जागे निषाद आया और बोला कि मकान निर्माण बंद करो और पहले दोनो भाई 20-20 हजार रुपये सुविधा शुल्क दो वरना मकान गिरा देंगे। विरोध करने पर एचएस ने हवाई फायर भी किए। ग्राम प्रधान रूपसिंह को भी हिस्ट्रीशीटर जागे ने 3 माह पूर्व धमकी दी थी कि अगर 50 हजार नही दिए तो गोली मार दूंगा जिस पर प्रधान ने थाने में शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई नही हुई थी। गांव निवासी एक विधवा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर पुत्री घर पर अकेले थी तभी जागे आया और पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री की चीखपुकार सुन मुहल्ले वाले आ गए. इसी बीच प्रार्थिनी भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सामने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने बीच गांव में मारपीट शुरू 
 

थानेदार के बोल 
आरोपी मुक्ता घर पर पिछले ढाई महीने से नहीं है। वह कहीं सूरत में रह रहा है। इसलिए पोस्ट किसने, कैसे और कब की इसकी जांच पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी।  
इंस्पेक्टर, प्रमोद कुमार   
---
एएसपी बोले 
पोस्ट तस्वीरों के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने के निर्देश थानेदार को दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एचएस के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें