फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बच्चे ने रच दी ‘अपहरण की साजिश’, पूछताछ कर रहे पुलिसवाले भी हैरान

Mon, 06 Nov 2017 01:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अपनी मां के साथ थाने में खड़ा आकाश
यूपी के औरैया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। इसे अभिभावकों के बेहतर पालन पोषण में कमी कहें या बच्चों के प्रति बेपरवाह रवैया कि एक कॉवेंट स्कूल में 8वीं के छात्र आकाश ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। 
 
विज्ञापन

2 of 4
थाने में आकाश
फोन पर छात्र ने दी अपरहण की जानकारी 
घर से स्कूल निकलते वक्त आकाश घर का फोन अपने साथ ले गया। रास्ते में रुक कर अभिभावकों को फोन कर कहा कि एक ट्रक सवार अंकल उसे अपने साथ कहीं ले जा रहे हैं। बस इतना कह कर ही उसने फोन काट दिया। अपहरण की बात सुन अभिभावक भौचक रह गए। 
 
विज्ञापन

3 of 4
थाने में आकाश को लेकर पहुंचे उसके घरवाले
अभिभावकों ने पुलिस को बताई घटना 
अपहरण की जानकारी अभिभावकों ने पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र को फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ जा रहा था। इसपर तुरंत नंबर सर्विलांस पर लगाया गया तो मोबाइल की लोकशन पास के ही नहर पुल की मिली। पुलिस अधिकारी लोकेशन पर पहुंचे तो छात्र पुल किनारे बैठा मिला।

 
विज्ञापन

4 of 4
थाना दिबियापुर
अधिकारियों ने छात्र से पूछताछ की तो पता चला कि उसने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था। टीचर की डांट से बचने के लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें