फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

झाड़ियों में मिली नवजात, बदन में रेंग रहे थे कीड़े, GRP ने की शर्मनाक हरकत

Mon, 06 Nov 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
1 of 4
बेटी जन्मी तो झाड़ियों में फेंक दी।
बेटी जन्मी तो झाड़ियों में फेंक दी। वह कपड़े में लिपटी थी और बदन पर कीड़े रेंग रहे थे। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने तो और शर्मनाक हरकत कर डाली। तस्वीरें।

2 of 4
girl child thrown by mother
मामला, पंजाब के अबोहर शहर का है। नवजात बच्ची मॉडल टाउन के पास बनी रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसे वहां से उठाया। लोग जब बच्ची को उठाकर कीड़े झाड़े ही थे कि रेलवे थाने के प्रभारी पहुंच गए। तुरंत हॉस्पिटल ले जाने की बजाय बोले- बच्ची को फिर से झाड़ियों में रखो, हमें सबूत के तौर पर फोटो क्लिक करनी है कि बच्ची यहीं से मिली है।

3 of 4
newly born baby
लोगों ने इसका विरोध भी किया मगर जीआरपी प्रभारी ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद बच्ची को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डा. सतीश जैन के मुताबिक बच्ची को कीड़ों ने कई जगह से काटा है। इंफेक्शन से बचाने के लिए इलाज जारी है। वैसे बच्ची की हालत ठीक है। बच्ची को गोद लेने के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। वहीं एडिशनल एसडीएम सुभाष खटक ने अस्पताल पहुंच कर बच्ची की स्थिति के बारे में डाक्टर से बातचीत की।
विज्ञापन

4 of 4
girl child thrown by mother
माडल टाउन निवासी गुरदयाल सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 5 बजे जब वह सैर करने जा रहा था तो झाड़ियों में एक बच्ची के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने तुरंत उसे बच्ची को उठाकर चौकीदार व समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को सूचित किया। समिति के प्रधान राजू चराया, बिट्टू नरूला व संजय कुमार मौके पहुंचे। जीआरपी के थाना प्रभारी व 108 एंबुलेंस के ईएमटी कुलदीप सिंह व बलविंदर सिंह ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया।
Next
AU ऐप में पढ़ें