फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर पर पीछे की खिड़की से रकम बदलने का आरोप

Wed, 14 Dec 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद से कई बैंकों में जारी गड़बड़झाले की लगातार खबरें आने से पूरा देश सन्न रह गया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल कर भ्रष्टाचार के सफाए के लिए यह मुहिम शुरू की थी। लेकिन जिन कंधों पर मुहिम यह चलनी थी वही दागदार साबित हो रहे हैं। आए दिन बैंक में घोटाले का कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। 
विज्ञापन


ताजा मामला बुधवार को कानपुर में सामने आया है। कानपुर के चकेरी इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा के असिस्टेंट मैनेजर पर पीछे की खिड़की से रकम बदलने का आरोप लगा है। पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक इलियास नामक व्यक्ति ने बैंक मैनेजर राजकुमार तिवारी पर यह आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। शिकायतकर्ता और बैंक मैनेजर दोनों से पूछताछ चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें