5000 कराेड़ से भी अधिक घाेटाले के मामले में रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी पर सीबीआई का शिकंजा कस गया है। कोठारी पर कई बैंकों को अरबों का चूना लगाने का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से कोठारी के भारत से बाहर भाग जाने की खबरें थीं, लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया था।
विज्ञापन
2 of 4
विक्रम काेठारी के बंगले पर सीबीअाई का छापा
सीबीअाई ने साेमवार काे सुबह उनके बंगले पर छापा मारा है। सुबह से ही सीबीअाई के अधिकारी उनसे पूछताछ में जुटे हैं। सीबीअाई के अाधा दर्जन अधिकारियाें ने उनके स्वरूप नगर स्थित संतुष्टि बंगले पर छापा मारा है। उनसे पूछताछ जारी है। रविवार काे विक्रम काेठारी काे कानपुर में एक निजी शादी समाराेह में देखा गया था।
विज्ञापन
3 of 4
सीबीअाई का छापा
इसके बाद साेशल मीडिया पर उनकी फाेटाे वायरल हाेना शुुरु हाे गई थी। राेटाेमैक कंपनी के मालिक विक्रम काेठारी पर 5000 कराेड़ रुपये का घाेटाला करने का अाराेप लगा है। उन्हाेंने कई बैंकाें से हजाराें कराेड़ का लाेन लिया था।
इसके बाद पिछले कुछ दिनाें से खबरें अा रहीं थी कि वाे हजाराें कराेड़ का गबन कर विदेश भाग गए हैं। इसके बाद विक्रम काेठारी ने बयान दिया था कि वाे शहर में ही हैं। काम के सिलसिले में उनका अक्सर विदेश जाना हाेता है। सीबीआई ने सोमवार को कोठारी के कानपुर स्थित तीन ठिकानों पर छापे मारे हैं।