फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन: 120 की स्पीड में स्कार्पियो की रफ्तार का कहर, लेक्चरर की गई जान

Mon, 19 Feb 2018 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
1 of 5
बेकाबू स्कार्पियो ने घूमकर बाइक को टक्कर मारी - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। 120 की स्पीड़ से दौड़ रही स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और फिर अचानक 180 डिग्री पर घूम गई। 

 
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

2 of 5
बेकाबू स्कार्पियो से टकराई बाइक, मची भगदड़ - फोटो : Vishnu Sharma
इस गाड़ी ने बाइक पर जा रहे एक लेक्चरर और एक पतासी का ठेला लगाने वाले का टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी को भगाकर ले गया। राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। उधर, ये पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
 
विज्ञापन

स्कार्पियो के ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक

3 of 5
स्कार्पियो से टकराकर बाइक सवार की मौत - फोटो : Vishnu Sharma
हिट एंड रन का यह मामला है राजधानी जयपुर में मुहाना रोड पर रविवार शाम को हुआ। जहां तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर मुहाना रोड से गुजर रही थी। तब नारायण मोटर्स के सामने अचानक तेज स्पीड स्कार्पियो के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर तेजी से घूम गई। तभी सामने से आ रही एक बाइक स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक चालक की वहीं मौत हो गई।

 

पतासी के ठेले भी टकराई

4 of 5
बेकाबू स्कार्पियो को भगाकर ले गया ड्राइवर - फोटो : Vishnu Sharma
वहां मौजूद राहगीर कुछ समझ पाते इससे पहले स्कार्पियो एक पतासी के ठेले भी टकराई और फिर ड्राइवर स्कार्पियो को वहां से पत्रकार कॉलोनी की तरफ भगाकर ले गया। सड़क हादसा इतना खौफनाक था कि आसपास मौजूद लोग भी एकबारगी वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायल दो जनों और मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कॉलेज में लेक्चरर था मृतक, साथी की जान बची

5 of 5
स्कार्पियो भागने के बाद मृतक व घायलों को संभालते लोग - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस के मुताबिक हादसे में बाइक सवार कृष्ण सागर कॉलोनी, मुहाना में रहने वाले सुधीर वैष्णव उम्र 34 साल की मौत हो गई। मूल रुप से अजमेर निवासी सुधीर यहां चाकसू में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लेक्चरर थे। उनके साथ बाइक पर सवार धौलाई निवासी लक्ष्मण चौधरी और पतासी ठेला संचालक गंभीर घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब सहमा देने वाला हादसा नजर आया, लेकिन घटना के करीब 24 घंटे बीतने पर भी स्कॉर्पियो का ड्राइवर का पता नहीं चला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें