फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एसपी साहब’ की नीली बत्ती लगी गाड़ी घर के बाहर से चोरी

Mon, 07 Nov 2016 12:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर जयकृष्ण शर्मा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
हरदोई के एसपी राजीव मेहरोत्रा के लखनऊ स्थित आवास के सामने से हरदोई पुलिस की सरकारी गाड़ी चोरी हो गई। एसपी के अनुसार गाड़ी मरम्मत के लिए लखनऊ के निजी गैराज गई थी। मरम्मत के बाद गैराज संचालक ने गाड़ी एसपी के घर भेज दी थी। 
विज्ञापन

लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित शालीमार अपार्टमेंट में एसपी राजीव मेहरोत्रा का फ्लैट है। इस फ्लैट के सामने पार्किंग में हरदोई पुलिस की नीली बत्ती लगी टाटा सूमो यूपी 30-0219 शनिवार रात चोरी हो गई। एसपी ने बताया कि गाड़ी के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी। उसे लखनऊ के निजी गैराज में बनने के लिए भेजा गया था। गाड़ी बनने के बाद गैराज संचालक ने अपार्टमेंट के सामने खड़ी करवा दी थी। रविवार को चालक गाड़ी लेने गया तो गाड़ी नहीं मिली। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर जयकृष्ण शर्मा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार गाड़ी एक चालक और गनर निजी काम से लखनऊ ले गए थे। वहां उसके खराब होने पर चालक ने एसपी के शालीमार अपार्टमेंट के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी। रविवार सुबह चालक गाड़ी लेने गया तो गायब मिली। इस पर उसने हरदोई पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें