फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से सोने की चेन लूटी

Mon, 07 Nov 2016 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सरेआम महिला के गले से सोने की चेन झपटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने हरचंदपुर थाने के निकट तमंचे के बल पर एक महिला की चेन लूट ली। महिला स्कूटी पर सवार होकर रायबरेली आ रही थी। सीओ महराजगंज ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की।
विज्ञापन


नीता पांडेय पत्नी नीरज पांडेय मूल रूप से लखनऊ में रहती है। इस समय वह अपने मायके शिवगढ़ में रहती है। दोपहर बाद वह किसी काम के सिलसिले में स्कूटी से रायबरेली आ रही थी। हरचंदपुर थाने के निकट अचाकापुर मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया।

कनपटी में तमंचा लगाकर गले से सोने की चेन को खींच ली। उसके चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंच, तब तक बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी होेने पर महराजगंज क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता महिला से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें