पुरानी फोटो जिसमें पति को चप्पलों से पीटती पत्नी, घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
तीन शादियां करने वाले यूपी रोडवेज के बस ड्राइवर को शौच जाते समय गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। छह दिन पहली ही उसकी दूसरी पत्नी ने बस स्टैंड में सार्वजनिक रूप से चप्पलों और लात-घूसों से पीटकर उसे बेइज्जत किया था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के मामले में उसके भाई का आरोप है कि यह साजिशन हत्या कराई गई है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।
कस्बे के कमेला चमरौड़ा मोहल्ला निवासी रमेश वर्मा (40) राज्य परिवहन निगम में बस चालक के पद पर हमीरपुर डिपो में तैनात था। उसके दो पत्नियां थी। पहली शादी 1995 में शोभारानी से हुई थी। उससे दो पुत्र व एक पुत्री हुई। शोभा की मौत के बाद चंदपुरवा की रीना से उसने शादी की। जिससे तीन पुत्रियां पैदा हुईं। सभी बच्चे व पत्नी एक साथ रहते थे। लेकिन कुछ दिनों से उसके परिवार में उठापटक मची हुई थी। उसकी पत्नी रीना ने अपनी बच्ची को साथ लेकर मुख्यालय के बस स्टैंड में पति की चप्पलों से पिटाई की थी। जिससे वह खासा दुखी था। इतना ही नहीं पत्नी की शिकायत पर महिला पुलिस भी उसके यहां पहुंची थी। जिससे भी वह भयभीत था।
भाभी ने हत्या कराने की धमकी दी थी
मौदहा में घटना स्थल पर मृतक के भाई से जानकारी करते सीओ
उसके भाई बबलू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार को दो बजे उसका भाई बरेड़ी नाले के उस पार प्लास्टिक का डब्बा लेकर शौच के लिए गया था। वह भी उसके पीछे-पीछे कुछ दूर का फासला बनाकर चलने लगा। क्योंकि उसकी भाभी ने भाई की हत्या कराने की धमकी दी थी। जिससे वह सभी लोग आशंकित थे। बताया कि जब वह शौच के लिए नाले की तरफ गया तो पहले से घात लगाए उसका साला रमेश निवासी चंदपुरवा व साढू जितेंद्र निवासी सुमेरपुर तथा भाभी रीना बैठे थे। इसी बीच फायर की आवाज सुनी।
जान बचाकर भागते देखा
घटना स्थल पर मौजूद भीड़।
उसने भाई को जान बचाकर भागते देखा। लेकिन गोली लगने से वह वहीं गिर गया। सभी आरोपी वहां से भाग निकले। कोतवाली प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला है। जिसमें खाली कारतूस फंसा मिला है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि अभी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। इसी के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बेटी के साथ पत्नी ने की पति की सरेआम चप्पलों से पिटाई, वजह जान चौंक जाएंगे