फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 6 महीने बाद युवक पर टूटा कहर, पत्नी बनी वजह, शॉक लगेगा जानकर

Tue, 07 Nov 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
युवक पर टूटा कहर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शादी को छह महीने ही हुए थे कि युवक पर ऐसा कहर टूट पड़ा, जिसने भी सुना वह शॉक्ड रह गया। वजह पत्नी बनी और पुलिस के भी यह मामला किसी अचंभे से कम नहीं। घटना सोनीपत की है। शादी के चंद महीनों बाद ही सिंडीकेट बैंक में कार्यरत युवक व उसकी पत्नी के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि पत्नी ने उसे फंसाने के लिए आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


वहीं बैंक कर्मी की कनपटी पर पत्नी के भाई ने तमंचा भी लगा दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस तरह मामला बढ़ता देख युवक की पत्नी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें पुलिस जांच कर रही है। मूलरूप से यूपी के सहारनपुर जिले का रहने वाला अभिषेक मित्तल सेक्टर 14 में रहता है और वह सिंडीकेट बैंक की सेक्टर 14 ब्रांच में कार्यरत है।

उसके पिता पवन मित्तल ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके बेटे अभिषेक की शादी अप्रैल 2017 में देहरादून की नेहरू कॉलोनी में रहने वाली शैफाली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा और शैफाली अपने मायके देहरादून चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में ये आरोप लगे हैं

युवक पर टूटा कहर - फोटो : demo pic
फिर शैफाली ने दहेज उत्पीड़न का मामला देहरादून में दायर कर दिया, जिसमें काउंसिलिंग चल रही है। लेकिन आरोप है कि उसके बावजूद शैफाली, उसका भाई लक्ष्य, उसके पिता दीपक व मां डिम्पल सेक्टर 14 स्थित अभिषेक के घर पहुंच गए। वहां अभिषेक की कनपटी पर शेफाली के भाई ने तमंचा रख दिया और उसके बाद मारपीट की गई।

उसी समय अभिषेक के पिता पवन व अन्य वहां पहुंचे तो वहां किसी तरह उन चारों को भगा दिया। उसके बाद अभिषेक की पत्नी शैफाली व उसके परिजन दोबारा वहां पहुंचे और शैफाली ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। उसने आग लगाकर अभिषेक को फंसाने की बात कही तो इस बारे में तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी गई।

पुलिस ने पहुंचकर शैफाली को पकड़ लिया और उन सभी को चौकी में लेकर पहुंची। वहां मामला शांत करा दिया गया, लेकिन अभिषेक के पिता पवन ने शैफाली व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस में शिकायत दी। वहां मुकदमा दर्ज नहीं करने पर कोर्ट में याचिका डाली गई, जिसके आधार पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें