फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में बीटीसी छात्रा को अगवा कर मार डाला

Wed, 27 Dec 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज में मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही बीटीसी छात्रा को अगवा कर मार डाला गया। घर के पास ही सरसों के खेत में उसकी लाश मिली। लड़की के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। पास ही एक चिट्ठी पड़ी थी, जिसमें किसी मधू नामक लड़की को धमकाया गया था। परिजनों का कहना है कि इसी लड़की के चक्कर में उनकी बेटी मार दी गई। उन्होंने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस आनर किलिंग समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


छिबरामऊ थाने की कसावा चौकी के गांव दलसिंहपुर के बटेश्वर दयाल यादव की पुत्री संध्या यादव (18) सोमवार शाम साढ़े 6 बजे गांव के बाहर बने मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी। देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो रात को घर के पास ही सरसों के खेत में बंधी पड़ी मिली। पास में ही उसकी चप्पलें और एक चिट्ठी पड़ी थी। चिट्ठी में लिखा था-‘हम पहले सोच चुके थे मधू तुझे दरवाजे से उठवाएंगे, वही किया, तेरे माता-पिता कुछ नहीं कर पाएंगे, तरस आता है बिना लड़की के हो गए’। 

परिजन तुरंत संध्या को नगर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां से उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने देखते ही मृत बता दिया। अस्पताल से जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर, सीओ श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल संतोष कुमार व्यास व कसावा चौकी इंचार्ज हरिओम गुप्ता मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना था कि दूसरी लड़की के धोखे में संध्या को जहर खिलाकर मार दिया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक संध्या के परिजनों के अलावा पुलिस को भी दूसरी लड़की का सुराग मिल गया है। उससे पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो सकता है। सीओ श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि आनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। संध्या का भाई सुनील कुमार यादव सिपाही है। मैनपुरी में एसपी आफिस में तैनात है। मंगलवार को ही छुट्टी पर घर आया है। सुनील ने बताया कि बहन के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा। एसपी हरीश चंदर ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें