फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के हृदयाघात का बहाना बना कार लेकर भागने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के ककरोई रोड से एक कार मालिक को झांसे में लेकर उसकी कार ले गए आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी ने कार मालिक के साथी को बताया था कि उसके पिता को हृदयाघात हो गया है। जिस पर साथी के कहने पर कार मालिक ने युवक को अपनी कार दे दी थी। बाद में कार मांगने पर आरोपी के पिता ने ही जान से मारने की धमकी दे डाली थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव गरनावठी निवासी मनोज कुमार ने 18 जून को पुलिस को बताया था कि वह 8 जून को सोनीपत के ककरोई रोड पर अपने साथी के पास आया था। जब वह अपने साथी के पास बैठा तो इसी दौरान उसके साथी का जानकार सरदारो वाली गली जवाहर नगर का रहने वाला अक्षय आ गया था। अक्षय ने उसके साथी को बताया था कि उसे कार की आवश्यकता है। उसके पिता को हृदयाघात हो गया है। जिसका उपचार करवाना है। इस पर उसके जानकार के कहने पर मनोज ने उसकी मजबूरी समझते हुए कार उसे दे दी थी। बाद में वह कार लेकर वापस नहीं लौटा। शुरुआत में मनोज ने समझा कि वह अपने पिता को शहर के बाहर अस्पताल में ले गया था। जब वह अगले दिन भी नहीं आया तो उसके पास फोन किया गया था। उसने फोन काटकर बंद कर दिया था। मनोज जब आरोपी के घर गया तो उसका पिता घर पर ही मिला था। मनोज के कार के बारे में बताने पर उसके पिता ने उसकी मदद करने की बजाय उसे ही जान से मारने की धमकी दे दी थी। मनोज ने मामले की शिकायत सेक्टर-23 चौकी पुलिस को दी थी। पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें