फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई से ऐसी नफरत, पहले खुद को मार ली गोली और फिर ये कर दिया...

Sun, 11 Dec 2016 07:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाई को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली
विज्ञापन
सगे भाई से ऐसी नफरत पहले कभी नहीं देखने को मिली। उसने पहले खुद को गोली मारकर जख्मी किया फिर भाई को फसा दिया। पुलिस की जांच में उसका झूठा पकड़ा। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर घायल को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस 182 की कार्रवाई के लिए कोर्ट को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

गांव निवासी अमर सिंह यादव का छोटे भाई विजय बहादुर से 35 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद है। अमर सिंह शनिवार को पुलिस को बताया कि वह विजय से रुपये मांगने उसके घर पहुंचा था। जहां विवाद होने पर विजय ने चकपुर निवासी गोलू, बलवीर और ननकू को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर मारपीट की और फिर भाई ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली दाहिने पैर की जांघ पर लगी। गोली की आवाज पर गांव वाले दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से हैलट रिफर कर दिए गए। पुलिस ने अमर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई तो वारदात की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद अमर से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने खुद को गोली मारने की बात कबूल ली। उसकी निशानदेही पर तंमचा और कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। एसओ का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद अमर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें