फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लड़की और 4 लड़के एक साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Sun, 11 Dec 2016 07:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया
विज्ञापन
बगिया में एक साथ चार लड़के और एक लड़की आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मामला कन्नौज छिबरामऊ कोतवाली का है। सीओ ने कोतवाली पहुंचकर युवती के बयान दर्ज कराए। आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज छिबरामऊ के बाहर दिलू नगला जाने वाली रोड पर एक बगिया में कार काफी देर से खड़ी थी। गश्त पर निकले कोतवाल राजबहादुर सिंह ने चार युवकों को सौरिख की एक युवती के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। जानकारी पाकर सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने युवती के बयान दर्ज किए। इसके बाद उसके माता-पिता को बुलाकर घर भेज दिया। वहीं, पुलिस ने चारों आरोपियों को मुचलके पर रिहा कर दिया। कोतवाल ने बताया कि युवती कानपुर में पढ़ती है और उसने कार्रवाई से मना कर दिया। कार का चालान कर दिया गया है। पकड़े गए युवक नगर के संपन्न घरानों के हैं इसलिए आरोपियों को छुड़ाने के लिए कोतवाली में दिन भर लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें