फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी से पिट रही भाभी की मदद के लिए पुलिस बुलाकर फंसा देवर

Sat, 04 Nov 2017 12:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नशे में घर आने पर टोकने से गुस्साए पति ने पत्नी को दरवाजा बंद कर बेरहमी से पीटा। देवर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उल्टा देवर पर ही कार्रवाई कर दी। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 
विज्ञापन


फतेहपुर औंग कल्यानपुर थाने के साईं गांव निवासी चंद्रपाल की बहन गुड़िया की औंग थाने के बड़ाहार निवासी राजकुमार के साथ पांच साल पहले शादी हुई थी। गुड़िया का आरोप है कि पति राजकुमार रात को शराब के नशे में घर आया। ऐतराज पर गाली गलौच करना लगा। अचानक पति उसे कमरे में घसीट ले गया और दरवाजा बंद कर डंडे और लात-घूंसों से पीटा।   परिजनों ने बचाने के लिए दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खोलने पर देवर श्रवण ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच भी झगड़ा हुआ था। इस वजह से दोनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें