फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए तैश में आई पब्लिक, बैंक में जमकर मचाया उत्पात

Wed, 30 Nov 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने पटकीं लाठियां तो महिलाओं ने जमाया बैंक में डेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात की बैंक ऑफ बड़ौदा, झींझक शाखा में कैश न मिलने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। चैनल तोड़कर लोग बैंक के अंदर घुस गए और बैंक का इन्वर्टर, चैनल व बेंच तोड़ दी। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने लाठी पटककर लोगों को बैंक से बाहर निकाला, लेकिन कई महिलाएं बैंक में ही डेरा जमाए रहीं। इस दौरान पांच घंटे तक बैंक का कामकाज ठप रहा। नया इन्वर्टर लगने के बाद बैंक में रुपये जमा होने का काम शुरू हो सका। 
विज्ञापन


झींझक स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में मंगलवार सुबह से ही कैश खत्म है। बुधवार तड़के से ही लोग रुपये निकालने के लिए बैंक के बाहर लाइन लगाए थे लेकिन बैंक खुलने पर उन लोगों को कैश न होने की जानकारी दी गई। इस पर भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने बैंक का चैनल तोड़ दिया और भीड़ बैंक के भीतर दाखिल हो गई। फिर तोड़-फोड़ कर दी। इन्वर्टर टूटने से बैंक की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इससे दोपहर दो बजे तक बैंक का कामकाज ठप रहा। 

बैंक में मौजूद ररौंख गांव की राममूर्ती, गौरी निवासी गुड़िया  झींझक निवासी सुशीला, पाल नगर निवासी सुहागवती आदि ने बताया कि वह पिछले कई  दिनों से बैंक के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है। शाखा प्रबंधक वरुण कुमार ने बताया कि बैंक में कैश नहीं आया है। आने पर ही खाताधारकों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें