पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में बिजली विभाग के एसडीओ समेत दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि बिजली विभाग में वर्तमान में एसडीओ के पद पर तैनात जितेंद्र 2016 से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
विरोध पर नग्न फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। एक जून 2020 को जितेंद्र ने उसे फोन करके जालौन चौराहे बुलाया। वह पांच बजकर 10 मिनट पर जालौन चौराहे पर पहुंच गई। जितेंद्र कार में बैठा था।
ड्राइवर की सीट पर एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था। कार के पास पहुंचने पर जितेंद्र ने कुछ जरूरी बात करने व फोटो व वीडियो डिलीट करने का आश्वासन देकर कार में बैठने को कहा। इस पर वह कार में बैठ गई। तभी जितेंद्र उसे जालौन रोड स्थित मंगला काली मंदिर के बीहड़ की तरफ ले गया।