फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो अभियान को चुनौती! फर्रुखाबाद में शोहदे ने पहले की छेड़छाड़ फिर जला डाला

Thu, 23 Mar 2017 05:32 PM IST
इंद्रेश चौहान, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार की रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने योगी सरकार के एंटी रोमियो अभियान को बड़ी चुनौती दी है। यहां के कमालगंज इलाके में घर की छत पर अपनी बहन के साथ सो रही लड़की से छेड़छाड़ के बाद पड़ोसी शोहदे ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। लड़की को आग से झुलसता देख लड़का जोर-जोर से हंसने लगा और मौके से भाग निकला। डॉक्टरों ने लड़की की हालत बेहद नाजुक बताई है। 
विज्ञापन
   
Trending Videos
विज्ञापन

तबस्सुम का निकाह हो गया था तय

लड़की की फाइल फोटो, दुखी परिजन
फर्रुखाबाद कमालगंज के शेखपुर मोहल्ला निवासी जुबेर अहमद की बेटी तबस्सुम (18) अपनी बहन शाहीन के साथ छत पर सो रही थी। बुधवार रात करीब 12 बजे पड़ोसी शोहदा इन्तखाब आया और पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। बहन शाहीन का कहना है कि इन्तखाब उससे छेड़छाड़ करता था जिससे घरवाले बहुत परेशान थे। हाल ही में तबस्सुम का निकाह फर्रुखाबाद में ही तय हो गया था।
इसी बात से नाराज एक तरफा प्यार में पागल इन्तखाब रात को घर की छत फांद कर आ गया और छेड़छाड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। तबस्सुम का इलाज सैफई के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। उसका शरीर 70 फीसदी से ज्यादा जल चुका है। डॉक्टरों ने बचने की उम्मीद कम ही बताई है। उधर, पुलिस ने तबस्सुम के पिता की तहरीर पर आरोपी इन्तखाब के मामा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इन्तखाब की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें