फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर महिला ने लगाई फांसी

Thu, 23 Mar 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर आज उस वक्त सनसनी मच गई जब एक महिला की कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई।
विज्ञापन


यह घटना कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन की है। अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है हालांकि उसकी उम्र लगभग 28 साल है।

महिला ने फांसी लगाने के लिए अपने दुपट्टे का इस्तेमाल किया था। पुलिस के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रकाश में आई।
Trending Videos
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ने दी अध‌िकार‌ियों को सूचना

kashmiri gate metro station - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सफाई विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों को इस बात की सूचना दी थी। उसने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 के आखिरी छोर पर वाटर सप्लाई पाइप के पास एक महिला ने फांसी लगा ली है।

सूचना मिलते ही मेट्रो और CISF के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने कब और कैसे आत्महत्या की। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें