फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबने समझा ठंड से मरा लेकिन पोस्टमार्टम ने खोल दिया 'वकील की निर्मम हत्या" का राज

Fri, 05 Jan 2018 10:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर कचहरी
विज्ञापन
कानपुर कचहरी में बुधवार काे बस्ते में एक वकील का शच म‌िला था। लाेगाें ने बताया था क‌ि साेते समय ही वकील की ठंड के चलते माैत हाे गई थी। वकील की बाॅडी जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंची ताे सारा खेल सामने अाया। ठंड काे हथ‌ियार बनाकर हत्याराें ने गला दबाकर वकील की हत्या की थी। 
विज्ञापन


कानपुर कचहरी में अपने बस्ते में बुधवार को मृत मिले वकील सुजान सिंह की गला कसकर हत्या की गई थी। गुरुवार को हुए शव के पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

गढ़ी खागा फतेहपुर निवासी सुजान सिंह सेंगर (48) का सीएमएम कोर्ट के पीछे बस्ता है। वह रात में बस्ते में ही सोते थे। बुधवार को सुबह जब उनके मुवक्किल बस्ते पर पहुंचे तो उनका वहां शव पड़ा मिला था। मुवक्किलों ने फौरन पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर बार एसोसिएशन के महामंत्री भानू प्रताप सिंह और कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु दीक्षित भी पहुंचे थे। सुजान के परिजनों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शव का तीन डॉक्टरों केपैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। पुलिस ने भी डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने की संस्तुति की थी।

डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया। गुरुवार को उर्सला के डॉक्टर राजेश वर्मा, डॉ. सुरेंद्र बाबू और एसीएमओ डॉक्टर राजेश गुप्ता के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें यह पता चला कि सुभान सिंह की हत्या गला घोटकर की गई है।कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें