अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। बालिका नाना के साथ कीर्तन सुनने आई थी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर घर ले आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व आठ साल की बच्ची नाना के साथ भजन-कीर्तन में गई थी। इसी बीच पड़ोसी युवक मिठाई लाल पुत्र विजय पाल उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुराचार किया। उसे डरा-धमकाकर भाग निकला।
बच्ची ने घर आकर घटना की जानकारी नाना और परिजनों को दी। पिता की सूचना पर यूपी-100 गांव आ गई और बालिका को थाने पहुंचाया। पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध 376, 506 व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के लिए बालिका को जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक को कस्बे के बबेरू तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।