फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप में वकील गिरफ्तार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोप में वकील गिरफ्तार, हंगामा
विज्ञापन


फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ मारपीट और उसकी बेटी से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक वकील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी वकील को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। साथी को देखकर वकील भड़क उठे। इन्होंने दरोगा से बदसलूकी की। इससे कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। कई अधिवक्ताओं की पैरवी के बाद डीजे कोर्ट ने आरोपी वकील की जमानत मंजूर कर दी।

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने वकील संतोष यादव पर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप है कि वकील उसकी नाबालिग बेटी से अक्सर छेड़खानी करते हैं। वह बेटी की आपबीती सुनकर 14 अगस्त को उलाहना लेकर वकील के घर गई थी। महिला का आरोप है कि गुस्से में आकर वकील ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इस मामले की महिला ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को डीजे कोर्ट में पेश किया। इसकी भनक लगते ही सैकड़ों की संख्या में वकील पहुंच गए। वकीलों ने विवेचक रमेश सरोज को घेर लिया। उनके साथ बदसलूकी की। कोर्ट से वकील को जमानत मिलने के बाद हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन


एसओ आरके पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया था। जेल भेजने की कार्रवाई पर वकील भड़के थे। उनका काम आरोपी को कोर्ट तक पहुंचाना रहा है।

- वकीलों ने दरोगा को घेरकर की गाली गलौज,डीजे कोर्ट ने वकील की जमानत की मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें