इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली में पुलिस ने तीन लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि गुरुवार को गश्त के दौरान ग्राम बिजौली में छापेमारी की।
जुआ खेल रहे महेंद्र सिंह पुत्र जगत सिंह, सुदेश पुत्र बादशाह व जिलेदार पुत्र बाबूराम निवासीगण बिजौली थाना बकेवर इटावा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 21 सौ रुपये और एक ताश की गड्डी मिली है।