फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली के बीच में पोल लगाने पर हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ब्लाक क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में विद्युतीकरण के लिए ठेकेदार के कर्मचारी ने गली के बीच में पोल लगा दिया। इससे वाहनों के आने जाने की दिक्कत शुरू हो गई। इसका विरोध करने पर प्रधान पुत्र और ठेकेदार कर्मचारी में विवाद होने लगा। दोनों में हाथापाई होने पर यूपी 100 पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया। ठेकेदार ने गांव पहुंच कर गली के बीच में लगे पोल को उखड़वा कर दूसरे स्थान पर लगाकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन


गांव पहाड़पुर में विद्युतीकरण का काम ठेकेदार अजय सिंह राठौर करा रहे हैं। उनके कर्मचारी पंकज ने गांव में राम आसरे के घर के सामने गली में पोल लगा दिया। गली के बीच में पोल लगने से ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन निकलने में दिक्कत होने लगी। शनिवार को गांव के लोगों ने इसकी शिकायत प्रधान रामबेटी से की तो प्रधान पुत्र राजेश यादव ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारी पंकज को पोल हटाने के लिए कहा। इसको लेकर पंकज व प्रधान पुत्र का विवाद होने लगा। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। गांव के लोगों ने बीचबचाव किया।

यूपी 100 पुलिस कर्मी ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को चेतावनी देकर रविवार को थाने में आने की बात कही। विवाद की जानकारी पर ठेकेदार अजय सिंह राठौर रविवार को गांव पहुंचे और विवादित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बीच सड़क पर लगाए गए बिजली के पोल को हटवा कर राजेंद्र कुमार के घर के नजदीक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें