फर्रुखाबाद। कन्नौज की विजिलेंस टीम ने मोहम्मदाबाद इलाके में छापेमारी कर ईंट-भट्ठा, चक्की और कंप्यूटर की दुकान समेत सात स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। टीम प्रभारी ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कन्नौज विजिलेंस टीम प्रभारी विजेंद्र सिंह ने अवर अभियंता माशूक अली, सत्येेंद्र कुमार सिंह के साथ मोहम्मदाबाद इलाके में शनिवार को छापेमारी की थी। गांव खिमसेपुर निवासी कृष्णा कंप्यूटर सेेंटर पर अलग से पड़ी केबल से बिजली चोरी होते पकड़ी। हरिबाबू के घर में कनेक्शन के अलावा अतिरिक्त एक केबल पड़ी थी। इससे बिजली चोरी क ी जा रही थी। मोहल्ला अवंतीवाई नगर में मिथलेश के घर में अलग से केबल डालकर बिजली चोरी होती पकड़ी गई। विकास कुमार के घर में भी कनेक्शन के अलावा अलग से एक केबल पड़ी थी। जिससे बिजली चोरी की जा रही थी।
गांव चदुइया गदनपुर निवासी बेवर रोड पर एमएल भट्ठा है। इसके पास निजी नलकूप लगा हुआ है। उससे केबल डाल कर भट्ठे पर चोरी से बिजली जलाते टीम ने पकड़ लिया। मोहल्ला अवंतीवाई निवासी रामरतन के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। गांव खिमसेपुर में प्रवेंद्र सिंह की डीजे की दुकान है। इसमें बिना कनेक्शन बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। गांव करमचंद्रपुर में वेदराम की चक्की लगी है। यहां भी बिजली चोरी होती मिली। इन लोगों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली मेें विजलेंस प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।