फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर देशी शराब के ठेके में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर में सैंतियापुर मार्ग पर स्थित देसी शराब के ठेके में शनिवार रात चोरी करने के बाद चोरों ने आग लगा
विज्ञापन

जगदीशपुर में सैंतियापुर मार्ग पर कलक्टर सिंह का देसी शराब का ठेका है। यहां सुमित पांडेय सेल्समैन है। शनिवार रात किसी का फोन आने पर सुमित ठेका बंद कर हरदोई चला गया। इसी दौरान चोरों ने ठेके का ताला तोड़कर 19 पेटी, 38 पौवा शराब, दुकान से संबंधित अभिलेख, बैटरी, सोलर प्लेट, दो लाइट और 1500 रुपये चोरी कर लिए। चोरी के बाद दुकान में आग लगा दी। ग्रामीणों ने ठेके में आग लगने की जानकारी सुमित को फोन पर दी। जब तक सुमित मौके पर पहुंचा तब तक सारा सामान जल गया था। कलक्टर सिंह ने घटना की तहरीर लोनार कोतवाली में दी है। लोनार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें