फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रिटायर्ड डिप्टी एसपी से मांगी 20 लाख रंगदारी, रुपए न देने पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 16 Oct 2019 07:40 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में नौबस्ता श्यामनगर निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी रघुवीर सिंह भदौरिया ने थाने में तहरीर देकर दो नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ 20 लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक रघुवीर सिंह के घर के पीछे उनके पौत्र रिषभ भदौरिया का प्लॉट है। रविवार की रात करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी प्लॉट की ओर से आवाज आने पर वे मौकेपर पहुंचे।
विज्ञापन

देखा कि दो कारों में सवार होकर आए दबंगों ने प्लॉट की दीवार गिरा दी थी। आरोप है कि विरोध करने पर सिकंदर वाल्मीकि उर्फ लाला ने तमंचा लहराते हुए तीन दिन के अंदर 20 लाख रुपए रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

जबकि, उसके साथी श्यामनगर निवासी शिरोमणि शुक्ला व 15 अज्ञात गाली गलौज करते हुए चले गए। नौबस्ता थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें